13 अगस्त 2015 - 15:35
 इस्राईल ने फ़िलिस्तीनियों पर बंद किया पानी।

इस्राईल की एक कंपनी ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट के रहने वालों के लिए पानी की सप्लाई बंद कर दी है। फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया है कि इस्राईल की मकूरूत कंपनी की ओर से उठाए जाने वाले इस क़दम के बाद नाबल्स के उत्तरी क्षेत्र में जल भण्डार बहुत कम हो गया है।

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि खाली पानी के पाइपों को किसी अन्य जल स्रोत से जोड़ा जाए।  उनका कहना है कि जल संकट के बारे में इस्राईल की मकूरूत कंपनी से संपर्क स्थापित किया गया किंतु उसने कोई उत्तर नहीं दिया।
ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह फ़िलिस्तीन के कफ़र क़ूदूम गांव के रहने वालों ने जल स्रोतों के बंद किये जाने के कारण इस्राईल की मकूरूत कंपनी के विरुद्ध प्रदर्शन किये थे।
इस्राईली संचार माध्यमों के अनुसार तेलअवीव ने सोमवार को घोषणा की थी कि जल के अधिक प्रयोग के कारण मकूरूत कंपनी ने पानी की सप्लाई बंद की है।  ज्ञात रहे कि इस्राईली प्रतिदिन कम से कम 300 लीटर का प्रयोग करते हैं जबकि पश्चिमी तट पर रहने वाले फ़िलिस्तीनी 70 लीटर से भी कम जल को प्रयोग कर पाते हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की है कि दैनिक प्रयोग के लिए मनुष्य को सामान्यतः 70 लीटर जल की आवश्यकता होती है।